पेपर लीक मामले में सिपाही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त करें बिहार सरकार : विजय सिन्हा

पटना। बिहार में नौकरियों के लिए होने वाले परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लगातार लीक हो रहे हैं। सिपाही भर्ती के लिए भी जो परीक्षा ली जा रही थी, उसके प्रश्न पत्र भी लीक हो गए। प्रश्न पत्र लीक होने के बाद से भाजपा सरकार पर हमलावर है। सिपाही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, भाजपा ने नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने कहा है कि सिपाही पेपर लीक होने पर 6 लाख अभ्यर्थियों के आने जाने और रुकने का पैसा बिहार सरकार को देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि एसके सिंघल को पद से मुक्त किया जाए और इसकी सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि इस तरह की अनियमियतता आगे न हो।
पहले भी विवाद में घिरे थे एसके सिंघल
एसके सिंघल पूर्व डीजीपी है और रिटायरमेंट के बाद उन्हें सिपाही भर्ती बोर्ड में सरकार ने नियुक्त किया है। सिंगल पर डीजीपी रहते हुए आईपीएस आदित्य कुमार के साथ मिली भगत के आरोप लगे थे। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नाम पर आदित्य कुमार को राहत देने के लिए षड्यंत्र रचा गया था। मामले को लेकर खूब हाय तौबा मची थी। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि अब सिंगल रिटायर करने वाले हैं इन सब बातों को छोड़िए।

About Post Author

You may have missed