झारखंड के रांची से अपहृत नाबालिग 50 दिन बाद नालंदा के हरनौत से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Outlaw's hands locked in handcuffs isolated on black

सेंट्रल डेस्क। पंडरा ओपी की पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को घटना के 50 दिन बाद नालंदा के हरनौत से बरामद कर लिया। शुक्रवार को उसे रांची लाया गया। पुलिस ने नाबालिग को अपहरण करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल है और वह मूलरूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

रांची में वह पंडरा ओपी क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की को आरोपी ने दो अप्रैल को अगवा कर लिया था। उसे अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गया था। इस मामले में परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण की एफआईआर कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस की टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर गई। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसी दौरान पुलिस को यह खबर मिली कि नाबालिग को लेकर आरोपी नालंदा में है। इसके बाद पुलिस की टीम नालंदा गई व नाबालिग को बरामद कर लिया।

About Post Author

You may have missed