पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता का निधन,बड़ी संख्या में शोक संवेदनाओं का तांता

पटना।बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता मीरा सिन्हा का निधन हो गया है।पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।उन्होंने लिखा है कि मेरी मां हम सभी को छोड़ कर चली गई।वह मेरी ताकत भी थी और मेरी कमजोरी भी।मेरे अंदर संघर्ष की प्रेरणा थी। काफी कष्ट से उसने हम सभी को इस मुकाम तक पहुंचाया। मां ही मेरी पहचान है।नितिन नवीन इस बार पहली दफे नीतीश कैबिनेट में पथ निर्माण मंत्री के रूप में मंत्री बने हैं। नितिन नवीन विगत 2006 से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी पटना पश्चिम से विधायक रह चुके थे।अपने पिता के निधन के बाद नितिन नवीन पटना पश्चिम नया नाम बांकीपुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे।नितिन नवीन के माता के निधन पर राज्य के प्रमुख राजनीतिक तथा सामाजिक हस्तियों, बुद्धिजीवियों,पत्रकारों समेत बड़ी संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है।

You may have missed