February 12, 2026

पटना से बोधगया के बीच जल्द चल सकती है मिनी बुलेट ट्रेन, सीएम नीतीश की जापान सरकार से चल रही बातचीत, जानें पूरा मामला

पटना। अभी देश में बुलेट ट्रेन महाराष्ट्र से लेकर गुजरात के बीच निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच अब राजधानी पटना से बोधगया के बीच मिनी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। वैसे में बुलेट ट्रेन के बाद बिहार में मिनी बुलेट ट्रेन जो मेट्रो टाइप ट्रेन टाइप हो सकता है उसे चलाने की तैयारी है। खबरों की मानें तो इसके लिए नीतीश सरकार और जापान सरकार के बीच बात भी अभी फिलहाल चल रही है। वैसे में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पटना से बोधगया के बीच लगभग 100 किलोमीटर के बीच मिनी बुलेट ट्रेन दौड़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पटना से बोधगया के बीच 100 किलोमीटर यात्रा राजगीर नालंदा स्टेशन होंगे। वही यह पूरा रूट अंडर ग्राउंड हो सकता है। इसको लेकर बिहार सरकार ने 2018 से ही प्रयास कर रही है। इसी क्रम में 2018 में 18 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर जापान दौरा भी किया था।

इस प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों की मानें तो इस ट्रेन का रूपरेखा मेट्रो और बुलेट ट्रेन की तर्ज पर हो सकता है। जापान दौरे में विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया जा रहा हैं कि यह परियोजना बिहार का अब तक का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट और महंगा प्रोजेक्ट हो सकता है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

You may have missed