January 27, 2026

नगर निगम के पार्षदों के शिष्टाचार मंडल ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात, 17 सूत्री मांगों से कराया अवगत

पटना। आज पटना नगर निगम के पार्षदों का एक शिष्टमंडल बिहार के नगर विकाश एवं आवास विभाग के माननीय मंत्री नितिन.नवीन मिल कर बिहार नगर निकाय पार्षद महासंघ की 4 अगस्त को पटना में आहूत बैठक में लिए गए 17 सूत्री मांगों/निर्णय से उन्हें लिखित तौर पर अवगत करवाया।शिष्टमंडल ने माननीय मंत्री से सभी बिंदुओं पर एक एक कर विस्तार से चर्चा किया गया। मंत्री जी ने शिष्टमंडल को सभी बिंदु पर विचारोपरांत कारवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में पार्षद सर्व श्रीमती/श्री विनय कुमार पप्पू, श्वेता रंजन,गीता देवी, प्रभा देवी, जयप्रकाश सिंह यादव, दीपारानी खान,रविप्रकाश बबलु,अनिता देवी,सोनी देवी,पिंकी यादव,राहुल यादव,कुमारी सारिका ,पूनम शर्मा,भारती कुमारी,आशीष चन्द्र यादव,आशीष शंकर,शशिभूषण यादव एवं पुर्व पार्षद सर्वश्री सुनील यादव,विनोद यादव, मुकेश कुमार पासवान सम्मलित हुए।

You may have missed