October 29, 2025

बक्सर : राजेश टिकैत ने कहा- सरकार नहीं मानी तो बिहार में सड़कों पर उतरेगें लाखों किसान, दिल्ली जैसा होगा नज़ारा

बक्सर। बिहार के बक्सर के बनारपुर खेल मैदान में किसानों के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे हैं। वही उन्होंने एक बड़े आंदोलन का संकेत भी दिया है। उन्होंने कहा की जब तक सरकार आंसू के गोले और लाठी चार्ज नहीं करती, तब तक कोई आंदोलन बड़ा नही हो पाता है। साथ ही किसानों के नेता रवि आजाद की ओर से भी एक वीडियो जारी कर किसानों के साथ हुई घटना को दुःखद बताया गया है।
पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो
वही इसके साथ ही पुलिस अधिकारी पर सख्त करवाई करने की बात कही गई है। किसानों की जमीन की 2013 के रेट से मुआवजा देना और किसानों की पिटाई को गलत बताया गया है। साथ ही कहा है कि अगर सरकार नही मानती है। राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन तेज करना होगा। किसान अपनी मांगों को लेकर 92 दिन से धरने पर बैठे हैं।
किसानों के खिलाफ 5 FIR
वही बता दे की चौसा के बनारपुर में आने की सूचना राकेश टिकैत ने वीडियो जारी करते हुए दिया था। किसानों पर अभी तक प्रशासन की ओर से 5 FIR किया गया है। इसमें अधिकारियों की ओर से दुर्व्यवहार करने अधिकारियों पर जनलेवा हमला करने, बंदूक और मैगजीन छीनने के साथ 11 तारीख को उपद्रव में 25 करोड़ का नुकसान करने का आरोप लगाया है। वहीं किसानों की ओर से सारे आरोप को बेबुनियाद बताया गया है। बता दे की FIR को फर्जी बताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। वही किसान के नेता रवि आजाद की ओर से वीडियो जारी कर कहा कि बिहार में गुंडा राज चलने की बात कही गई है। वही उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नहीं चल रही है। गुंडा राज चल रहा है। बिहार की पुलिस जनता की सेवा करने की बजाय निर्दोष किसानों को पीट रही है। छत के रास्ते से घरों में जाकर मां-बहनों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। किसानों को कभी उपद्रवी तो कभी असमाजिक तत्व कहती है। आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये।

You may have missed