December 7, 2025

PATNA : स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 155वीं जयंती मनायी गयी

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 155वीं जयंती बुधवार को प्रदेश मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर मौलाना मजहरूल हक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मजहरूल हक कौमी एकता के प्रबल समर्थक थे तथा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ 1921 में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय का नाम सदाकत आश्रम रखा था। आज कृतज्ञ राष्ट्र मौलाना मजहरूल हक के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करता है।
सर्वप्रथम मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जया मिश्रा, ज्ञान रंजन, प्रो. रामायण प्रसाद यादव, कमलदेव नारायण शुक्ला, अरविन्द लाल रजक, वशी अख्तर, उदय शंकर पटेल, प्रदुमन कुमार, मृगेन्द्र कुमार सिंह, ताहिर अनीश खाँ, आर0 एन0 चैधरी, निधि पाण्डेय, रूमा सिंह, वसीम अहमद, मो. हसीब खान, मो. सोहैल अंसारी, एमए हयात ने भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

You may have missed