जहानाबाद में चाय पीने के बाद मामी और भांजे की गई जान, जानें पूरा मामला

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सबदलपुर में जहरीली चाय पीने से दो लोगों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में महेंद्र ठाकुर (55) और उसकी 80 वषीय मामी शामिल है। लेकिन इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। थाने को इसकी सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। महेंद्र ठाकुर ने अपने 10 वर्षीय नाती को चाय बनाने के लिए कहा। चाय बनाने के क्रम में उसने गलती से चाय पत्ती की जगह घर में रखे थाईमेट को डाल दिया। चाय पीने के बाद महेंद्र ठाकुर की तबीयत खराब होने लगी। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उसकी वृद्ध मामानी की भी तबीयत खराब हो गई।

बताया जा रहा हैं की तबियत ख़राब होने के बाद उनको इलाज के लिए लोग एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। वृद्धा मखदुमपुर थाना के दौलतपुर गांव की रहने वाली थी। निसंतान होने के कारण वर्षों से भांजे के घर रह रही थी। उसके नाती ने भी एक दो घूंट चाय पी थी। गंध लगने पर उसने चाय छोड़ दी। उसकी भी हल्की तबीयत खराब हुई लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो गया। इस संबंध में मखदुमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।