अररिया में ससुराल वालों ने विवाहिता को मार डाला, मायके की संपत्ति के लिए वारदात को दिया अंजाम

अररिया। बिहार के अररिया जिलें के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। स्थानीय लोगों ने महिला के शव को घर में पड़ा देखा, जिसके बाद महिला के मायके वाले को सूचना दी गई। मृतक की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी सुनील चौधरी की 26 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी के रूप में हुई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले वहां पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। मृतक ज्योति देवी की बेटी खुशी कुमारी ने बताया कि उनके पिता सुनील चौधरी ने मां के साथ मारपीट की है। उसके बाद मम्मी कुछ बोल नहीं रही थी। खुशी और उसका भाई वहां से गायब हो गए। काफी खोजने के बाद भी ज्योति के दोनों बच्चों में से किसी बच्चों को नहीं देखा गया है। ज्योती की चचेरी भाभी ने बताया कि आरोपी पति सुनील की नजर ज्योति के मायके की प्रॉपर्टी पर थी। सुनील अपने साले की शादी नहीं होने देना चाहते थे। रिंकू देवी ने बताया कि दो-तीन महीना पहले ज्योति के भाई की शादी लगने पर सुनील चौधरी की किसी न किसी बात से लड़ाई हुआ करती थी। घटना की सूचना फुलकाहा थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ज्योति की मौसेरी भाभी रिंकू देवी ने बताया कि उनकी ननद ज्योति की शादी 2018 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी सुनील चौधरी से कराई गई थी। शादी के कुछ दिन के बाद ही सुनील और उसके परिजन ज्योति से बार-बार छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करते थे। इस मामले में कई दफे पंचायती भी की गई, लेकिन सुनील चौधरी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे।

You may have missed