भोजपुर : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहित की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

आरा(भोजपुर)। बिहार के भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के धन्डीहा गांव में बुधवार की रात पति ने बाइक के लिए गला घोट कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के धन्डीहा गांव वार्ड नंबर 8 निवासी विकास कुमार पत्नी अमृता कुमारी के रूप में हुई है। वही मृतका की मौसी मीना देवी ने बताया कि जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के प्राण बिगहा गांव निवासी कमलेश चौधरी ने अपनी पुत्री अमृता कुमारी की शादी कोइलवर थाना क्षेत्र के धन्डीहा गांव निवासी गणेश चौधरी के पुत्र विकास कुमार से 8 जून 2022 को लेनदेन के साथ व पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। वही शादी के 6 माह बीत जाने के बाद से ही उसके पति और ससुराल वालों बाइक की मांग करने लगे। जिसको लेकर उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था एवं उसके साथ मारपीट की जाती थी। बेटी कई बार इसकी शिकायत भी करती थी। वही पांच दिन पूर्व में भी उसके पति एवं ससुराल वालों ने बाइक को लेकर मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि मृतका से दो दिन पूर्व फोन पर बात हुई थी तो उसने मारपीट की जानकारी दी थी। इसी बीच बुधवार की देर रात उसके ससुर गणेश चौधरी ने फोन कर सूचना दी कि आपकी लड़की की मौत हो गई है। वही सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल धन्डीहा गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मृतका का शव जमीन में पड़ा है और पुलिस भी पहुंच चुकी है। पुलिस ने मृतका के ससुर गणेश चौधरी एवं सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, उसका पति फरार हो गया है। मृतका की मौसी मीना देवी ने उसके पति विकास कुमार, ससुर गणेश चौधरी एवं सास पर लाठी-डंडों से गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतक आपने 5 बहनों में तीसरे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में मां मिनता देवी, 4 बहन ममता देवी, रूपा देवी, निशु कुमारी, मुन्नी कुमारी व 2 भाई धर्मेंद्र कुमार एवं अमरेंद्र कुमार वही इस घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

About Post Author

You may have missed