नालंदा में मैरिज हॉल मालिक ने शादी का झांसा देकर सफाईकर्मी का किया शोषण, FIR दर्ज, हुई गिरफ़्तारी

नालंदा। नालंदा में शादी का झांसा देकर महिला से ढाई साल तक शारीरिक सम्बंध बनाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। आरोपी मैरिज हॉल के मालिक है। इस घटना को लेकर हिलसा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि बिहारी रोड स्थित मैरिज हॉल में साफ सफाई का काम करने वाली चालीस वर्षीय महिला ने मैरिज हॉल के मालिक पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं लाखों रुपए के जेवर की ठगी करने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त 2021 को हिलसा थाना में कांड संख्या 375/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जहां इस कांड के आरोपी राधेश्याम प्रसाद को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला हिलसा शहर के पटेल नगर में किराए के मकान लेकर बच्चों के साथ रहती थी। पति के मानसिक विक्षिप्त रहने के कारण महिला पर ही बच्चों की पढ़ाई व जीविकोपार्जन का जिम्मेवारी है। महिला बिहारी रोड स्थित मैरेज हॉल में साफ सफाई का काम कर रही थी। वर्ष 2018 में मैरेज हॉल के 58 वर्षीय मालिक राधेश्याम प्रसाद की पत्नी का निधन हो गया।

वहीं, कुछ महीने बाद से ही मैरेज हॉल के मालिक ने शादी का झांसा देते हुए महिला से करीबी सम्बन्ध बना लिया और शारीरिक सम्बन्ध बनाना शुरू कर दिया। वर्ष 2018 के दिसम्बर माह में मैरेज हॉल के मालिक ने बिहारी रोड में किराए के मकान लेकर महिला को शिफ्ट करवा दिया। करीब ढाई साल तक शादी करने का प्रलोभन देते हुए न सिर्फ शारीरिक सम्बन्ध बनाते रहा बल्कि पांच धुर जमीन खरिदने के नाम पर महिला के मायके से मिली करीब डेढ़ लाख का जेवर भी ऐंठ लिया। जब शादी करने के लिये महिला ने दबाव बनाया तो मैरिज हॉल के संचालक आनाकानी करने लगा। जिसके बाद पीड़ित महिला ने हिलसा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई जहाँ थाना में तो पहले कोई एफआईआर करने के लिये पदाधिकारी तैयार नहीं हुए फिर वरीय पदाधिकारी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाया। जिसके बाद 11 अगस्त 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड दर्ज के बाद आरोपी भागा फिर रहा था। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर हिलसा बाजार से गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। हालांकि कांड के आरोपी राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत व बेबुनियाद है।हमारे प्रतिष्ठान को बदनाम करने की साजिश की गई है।