PATNA : UP के लखीमपुर में किसानों की हत्या के खिलाफ निकाला प्रतिरोध मार्च
पटना। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ बीते रविवार को हुई दुखद घटना के खिलाफ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले पटना जंक्शन गोलंबर से सोमवार को प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया। यह प्रतिरोध मार्च डाकबंगला चौराहे तक गया, उसके बाद मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। कार्यक्रम में सोने लाल, उमेश सिंह, रामाधार सिंह, मणिकांत पाठक, जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, सीटू के अरुण मिश्रा, रासबिहारी सिंह, एटक के गजनफर नवाब, रणविजय के अलावा विधायक गोपाल रविदास, महबूब आलम, डीवाईएफआई के रजनीश कुमार सहित अन्य जन संगठन के लोग शामिल थे।
वक्ताओं ने कहा कि किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए मोदी सरकार किसानों की हत्या करके दबाना चाहती है। विपक्ष के नेता को घटना स्थल पर जाने से रोका जा रहा है। मोदी सरकार हिटलरशाही नीतियों पर चल रही है। आंदोलन तीनों काला कृषि कानून के रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगी।


