कुशवाहा के बयानों पर मांझी ने दिया जबाब, बोले- सीएम नीतीश को कमजोर करने वाला, खुद कमजोर हो जायेगा

पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज पूरा देश मना रहा है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के पटना स्थित कार्यालय में भी कर्पूरी जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने कर्पूरी जी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। इस दौरान जीतनराम मांझी मीडिया से भी मुखातिब हुए। जेडीयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मांझी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कह दिया कि जो नीतीश कुमार को कमजोर करेगा वो खुद कमजोर हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमजोर कोई नहीं कर सकता है। मांझी ने यह क्लियर कर दिया है कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। राजद के साथ नीतीश कुमार की कोई डील नहीं हुई है। उपेंद्र कुशवाहा क्या बोल रहे है अब वही जानते है कि क्यों वो ऐसा बोल रहे है। मांझी ने कहा कि अंगूर खट्टे होते है उसी लहजे में कुछ बात हो रही होगी। इसमें नीतीश कुमार का कही कोई ना कमजोरी है ना ही किसी तरह की डील की बात है। वे लगातार 17 वर्षों से बिहार की सेवा कर रहे हैं। हर आंधी तूफान को झेलने में नीतीश कुमार सक्षम हैं। वही सीवान में शराब पीने से 8 लोगों मौत पर मांझी ने कहा कि शराबबंदी की जो प्रक्रिया अपनाई गयी है उसमें कही ना कही गड़बड़ियां है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की गलती की चलते गरीब तबके के लोगों को शराबबंदी के नाम पर फंसाया जा रहा है और बड़े-बड़े तस्कर बचकर निकल जा रहे हैं। शराबबंदी बहुत अच्छी चीज है। वही जीतनराम मांझी ने कोर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की मांग की है।

About Post Author

You may have missed