October 28, 2025

69वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 27 से करें आवेदन, 6 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

पटना। बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 27 नवंबर से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में पास 5,299 अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में कुल 5299 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई भी दी थी। वहीं अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मुख्य परीक्षा का आयोजन दिसंबर से जनवरी महीने के बीच में किया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में तीन प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का अंक कटा गया था। पहले चार गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का अंक काटा जाता था। बीपीएससी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की शैली को अपनाया है। वहीं अब पांच के बदले चार ही विकल्प दिए गए थे। बीपीएससी द्वारा एकत्रित 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 475 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सिविल सेवा (अनुमंडल पदाधिकारी)/अधिमान्य उप समिति एवं सामान्य प्रशासन के समकक्ष पदाधिकारी, सहायक योजना पदाधिकारी, कर सहायक आयुक्त, सहायक निदेशक, आपूर्ति निरीक्षक, श्रम अधीक्षक, अवर निर्वाचन अधिकारी, राजस्व अधिकारी, ब्लॉक पंचायत राज अधिकारी और अन्य पद हैं।

You may have missed