21 तक न्यायिक हिरासत में रहेगी सृजन घोटाला के मुख्य आरोपी रजनी प्रिया, भेजा गया बेऊर जेल

पटना। करोड़ों के सृजन घोटाला मामले में फरार चल रही रजनी प्रिया को पटना सिविल कोर्ट के सीबीआई कोर्ट में पेशी हुई। रजनी प्रिया के अधिवक्ता अरविंद तिवारी ने बताया कि 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहेगी। उन्हें बेऊर जेल भेजा गया है। सीबीआई ने रिमांड के लिए अर्जी नहीं लगाई है। रजनी प्रिया को सीबीआई कोर्ट के एडीजी 3 में पेशी हुई। सीबीआई की टीम रजनी प्रिया को लेकर कोर्ट पहुंची थी। सुरक्षा को देखते हुए एक महिला और एक पुरुष सिपाही के साथ सीबीआई के 4 अफसर को भी लगाया गया था। टीम में एक महिला सीबीआई अफसर भी थीं। सृजन घोटाला में 100 करोड़ से अधिक का भ्रष्ट्चार हुआ है । इस मामले में रजनी प्रिया, मुख्य आरोपी पति अमित कुमार और सास मनोरमा देवी समेत कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीबीआई की टीम ने 10 से लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कई लोगों पर चार्जशीट भी सीबीआई ने दाखिल कर रखी है। सृजन घोटाला की आरोपी रजनी प्रिया 6 साल से फरार चल रही थी। सीबीआई की टीम ने यूपी के गाजियाबाद से रजनी प्रिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की विशेष कोर्ट में रजनी प्रिया को पेशी कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। वही इस मामले का मुख्य आरोपी रजनी प्रिया के पति अमित कुमार की मौत हो चुकी है। सीबीआई ने करोड़ों की मालकिन रजनी प्रिया के मकान पर कई बार इश्तेहार चश्पा किया था। वहीं उनके कई जमीनों को भी जब्त किया गया है। वहीं सीबीआई ने अमित और रजनि प्रिया को भगौड़ा घोषित कर दिया था। उसका पता बताने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की गयी थी। क्योंकि रजनी प्रिया और अमित वह मुख्य आरोपी है, जिसके पास मामले से जुड़े कई अहम सबूत भी मिल सकते हैं। कई सफेदपोशों का भी पर्दाफाश हो सकता है। रजनी प्रिया सृजन घोटाला की मुख्य आरोपी है, जिसे ढूंढने के लिए सीबीआई कड़ी मशक्कत कर रही थी। सृजन घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी के निधन के बाद उनके आरोपी बेटे अमित कुमार और बहू रजनी प्रिया की संपत्ति पर 10 जनवरी 2023 को भी और जून 2023 में भी कोर्ट ने नोटिस दिया था।

You may have missed