September 12, 2026

मधेपुरा में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारी,एक की मौत,दूसरा घायल, इलाके में भय का माहौल

पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जारी किए गए कड़े निर्देशों के बावजूद प्रदेश में विधि व्यवस्था की स्थिति सुधरती नहीं दिखाई पड़ रही है।आज अपराधियों ने प्रदेश के मधेपुरा जिले में गोलीबारी कर एक युवक की हत्या कर दी।वहीं दूसरे युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा चौसा थाना क्षेत्र के लौआ लगान खपड़िया टोले में निवासी संचित सिंह का बेटा सुमन उर्फ टुनटुन तथा जयलाल सिंह का बेटा निरंजन मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोलियां चलाई। टुनटुन की मौके पर मौत हो गई।वहीं घायल निरंजन को इलाज के लिए मधेपुरा रेफर किया गया है।घटना के बारे में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश की वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया।घटना के संबंध में स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बहरहाल दिनदहाड़े घटी इस वारदात से इलाके में भय का माहौल स्थापित हो गया है।

You may have missed