बगहा में हैवान पिता ने खुद की बेटी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

बगहा। बगहा में पत्नी की मौत के बाद पिता बेटी से ही रेप करने लगा। बेटी प्रेग्नेंट हो गई तो उसने जान से मारने की कोशिश भी की, लेकिन वह बच गई। लड़की अस्पताल में है। पुलिस पिता की तलाश कर रही है। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। बेटी ने आरोपी पिता के खिलाफ नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। एसएचओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता को पुलिस सुरक्षा में जीएमसीएच बेतिया के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता छह महीने की प्रेग्नेंट है। इस मामले में डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने लड़की को सोमवार की रात इलाज के लिए लाया था। फिर उसे बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया है। लड़की की शादी नहीं हुई है। आरोपी की शादी 1990 में हुई थी। इसके बाद उसके घर एक बेटा और एक बेटी का जन्म हुआ। 10 वर्ष पहले पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद लड़की की जिम्मेदारी उसकी चाची उठाने लगी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद लड़की के पिता ने चाची के पास से जबरन अपने पास बुला लिया। परिजन ने इसका विरोध भी किया था, क्योंकि कमल किशोर के पास रहने के लिए एक ही कमरा है। विरोध के बावजूद कमल किशोर अपने रिश्तेदारों से दूरी बना लिया था।
जबरन मारने की धमकी देकर बनाता था संबंध
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने रेप किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। उसके पिता के पास एक ही रूम है, जिसमें एक ही बिस्तर पर दोनों सोते थे। इसी दौरान पिता ने उसके साथ गंदी हरकत की। वह लगातार ऐसा करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि प्रेग्नेंट हो जाने पर पिता उसे वाल्मीकि नगर त्रिवेणी स्नान के समय ले गया। वहां उसे मारने का प्रयास किया। इस दौरान लड़की घायल हो गई। इसके बाद लड़की को छोड़कर भाग निकला। पीड़िता की मौसी वाल्मीकि नगर में रहती है। यहां पहुंचकर उसने पिता के करतूतों का खुलासा किया। वहीं, चोट लगने के कारण उसके पेट में दर्द हो रहा था। इसके बाद आनन-फानन में परिजन लड़की का इलाज कराने के लिए नेपाल ले गए। वहां प्रेग्नेंट होने की सूचना मिली। इसके बाद पीड़िता को परिजन बिहार लेकर आए। यहां अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की को जीएमसीएच बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया।

About Post Author

You may have missed