February 13, 2026

PATNA : फतुहा में बदमाशों ने चिप्स कारोबारी से 41 हजार लुटे, बैग लेकर बाइक से हुए फरार

पटना। राजधानी पटना के फतुहा के कच्ची दरगाह में शुक्रवार को चिप्स के कारोबारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। हथियार के बल पर बदमाशों ने 41 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। कारोबारी की पहचान पटना के खेमनी चक निवासी श्याम मिश्रा के रूप में हुई है। शुक्रवार को उनके बैग में 30 हजार रुपए थे। कच्ची दरगाह के खुशबू किराना से 11 हजार लेकर वो लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें रोक लिया। कारोबारी के कहना है कि मारपीट की बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश भाग निकले। मामला नदी थाना इलाके का है। एसडीपीओ सियाराम यादव ने बताया कि कारोबारी से लूटपाट की जानकारी मिली है। पुलिस जांच में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं।

You may have missed