December 7, 2025

लोजपा को एनडीए से बाहर करेगी भाजपा,डॉ संजय जायसवाल ने कहा की नीतीश ही एनडीए के नेतृत्वकर्ता

पटना।।बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है।लोजपा के द्वारा एनडीए से बाहर जाकर जदयू के खिलाफ प्रत्याशी देने की प्रक्रिया आरंभ होते ही भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए में वही रहेंगे जो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री मानेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सीधे तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार एनडीए के नेतृत्वकर्ता हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व पर उंगली उठाने वालों की एनडीए में कोई जगह नहीं है।इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा अब लोजपा को एनडीए से बाहर करने की तैयारी में है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा कब होगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। संजय जायसवाल के बयान से साफ है कि भाजपा इस मुद्दे पर लोजपा को बख्शने के लिए तैयार नहीं है।संभवतः लोजपा को अब भाजपा एनडीए से बाहर करने जा रही है।आज पटना में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बयान दिया है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।

नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।नीतीश कुमार के नेतृत्व करने वाले ही एनडीए में रहेंगे।जो कोई नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रहा है।उन्हें एनडीए का घटक नहीं माना जा सकता है।डॉ संजय जायसवाल के बयान से अब लग रहा है कि भाजपा अब लोजपा को एनडीए से बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर लोजपा ने 143 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा कर दी है।इतना ही नहीं लोजपा भाजपा के बागी प्रत्याशियों को भी टिकट दे रही है।आज लोजपा ने भाजपा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तथा बड़े नेता रामेश्वर चौरसिया को अपना सिंबल प्रदान किया है।लोजपा के रवैया को लेकर जदयू के नेता लगातार भाजपा से लोजपा को एनडीए से बाहर करने की मांग कर रहे थे।आज बयान जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भी काफी दबाव में दिख रहे थे।

You may have missed