बिहार में लॉकडाउन-3 : 1 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना। बिहार में कोरोना के मामले थमने लगे हैं लेकिन फिर भी एहतियात के तौर लॉकडाउन को फिर से बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बिहार में लॉकडाउन-3 का ऐलान कर दिया गया है। अब बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

बिहार में लॉकडाउन- 3 का सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए यानि 1 जून 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।’

बिहार में इस साल पहली बार सीएम नीतीश ने 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 25 मई तक इसे बढ़ा दिया गया। 20 दिनों के बाद फिर से 7 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया गया है। इस तरह से बिहार में कुल 27 दिन का लॉकडाउन हो गया है।

हालांकि लॉकडाउन से पहले कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार के पार ही थी। लॉकडाउन के बाद से संक्रमित लोगों की दर में काफी कमी आई है। कल यानि 23 मई को 4002 पॉजिटिव केस मिले थे।

About Post Author

You may have missed