लॉक डाउन के दौरान बेगूसराय में दो गुटों के बीच टकराव,गोलीबारी में दो जख्मी

बेगूसराय। कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बावजूद प्रदेश में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।आज प्रदेश के बेगूसराय जिले में दो गुटों के संघर्ष में दो व्यक्तियों के गोली लग जाने से घायल होने की खबर आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय में साधारण विवाद में दो गुट आपस में टकरा गए।देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरु हो गयी और फिर एक गुट के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।जिसमें दूसरे गुट के दो लोगों को गोली लग गई।मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव का बताया जा रहा है।गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।घायल युवक की पहचान विकास साह और उमा यादव के रूप में की गई है।बताया जाता है कि बाइक लगाने को लेकर दो गुटों के बीच लड़ाई आरंभ हुई। देखते ही देखते बात इतना बढ़ गया कि एक गुट के लोगों ने गोली चलाना शुरु कर दिया।जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई।मारपीट इतना बढ़ गया एक पक्ष वालों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों की गोली लगी है फिलहाल सारे पहलु पर जांच की जा रही है।
