February 18, 2026

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने 7 राज्यों में बनाए LJP के प्रदेश अध्यक्ष, प्रिंसराज को सौंपी बिहार की कमान

पटना। लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने देश के सात राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रिंस राज को बिहार की कमान सौंपी गई है। वहीं विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को झारखंड, ललित नारायण चौधरी को उत्तर प्रदेश, रवि गरूड़ को महाराष्ट्र का डॉ. वीरेन्द्र कुमार वैंग को उड़ीसा, रूपमकर को त्रिपुरा और अमित नरेश राठी को दादर नागर हवेली एंड दमन दीव के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।


लोजपा प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त श्री पारस ने प्रकाश सिंह को लोजपा का राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया है। पारस ने सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया है कि अतिशीघ्र राज्य कमिटी एवं जिला कमिटी का गठन कर केन्द्रीय कार्यालय को सूची समर्पित करें।
नवनियुक्त अध्यक्षों के मनोनयन पर लोजपा के राष्ट्रीय नेता रामजी सिंह, विरेश्वर सिंह, ललन सिंह, अम्बिका प्रसाद बिनू, संजय सर्राफ, महताब आलम, केशव सिंह, एल.के. लजोरा, जिया लाल, एलविन जोसेफ, सहित केन्द्रीय नेताओं ने पारस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी अध्यक्षों के मनोनयन से लोजपा का व्यापक विस्तार होगा।

You may have missed