February 22, 2026

गोपालगंज में वकील की गोली मारकर हुई हत्या, कोर्ट जा रहे बदमाशों ने रोककर दिया घटना को अंजाम

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट लाइन होटल के समीप मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृत अधिवक्ता कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव के राजेश पांडेय थे। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

घटना के संबध में बताया जा रहा है कि अधिवक्ता राजेश पांडेय अपने साथी अधिवक्ता जितेंद्र चौबे के साथ गोपालगंज सिविल कोर्ट में आ रहे थे। इस बीच वह कुचायकोट लाइन होटल के पास जैसे ही पहुंचे कि अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद इमरजेंसी वार्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

You may have missed