दिसंबर में लगेगा 2021 का अंतिम सूर्यग्रहण, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

धर्म-आध्यात्म। साल 2021 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगेगा। इस साल यह तिथि 4 दिसंबर, शनिवार को पड़ रही है। सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

क्या होता है सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।

सूर्य ग्रहण 2021 का समय

सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा।

जानिए किन राशि और नक्षत्र पर होगा प्रभाव

सूर्यग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र पर ज्यादा रहेगा।

You may have missed