रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली रवाना हुए लालू यादव, कल पटना में मनाया था पार्टी का स्थापना दिवस
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली रवाना हो चुके हैं। लालू यादव कल ही पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे उसके बाद आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजद सुप्रीमों यहां अपना रूटीन चेकउप के लिए रवाना हुए हैं। बता दे की पिछले साल चार दिसंबर को सिंगापुर में लालू प्रसाद की किडनी ट्रांसप्लांट कराई गई थी। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दी थी। इसके बाद लालू 11 फरवरी को सिंगापुर से दिल्ली आए थे। दिल्ली में लगभग तीन महीना रहने के बाद वह 28 अप्रैल को पटना पहुंच गए थे। वही प्रतिदिन लालू यादव से मिलने वालों का तांता लगा रहता था। पटना आने के बाद यह पहली बार राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकले थे और 12 मई को पटना के हाई कोर्ट मजार पर भी चादरपोशी करने गए थे। लालू के आने के बाद सीएम नीतीश कुमार भी जाकर उनसे मिले थे।


