February 15, 2026

अपने लंबे अनुभव से जदयू को आगे बढ़ाएंगे ललन सिंह : उमेश कुशवाहा

JDU National Executive Meeting

पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह एवं जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री कुशवाहा ने उपरोक्त नेताओं के साथ अपने शुभकामना-संदेश में कहा है कि ललन सिंह के सक्षम नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों एवं आदर्शों को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने जमीन पर उतारने का काम किया और जदयू संगठन में एक नई लकीर खींची। ललन सिंह उनके कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उनके पास नीतीश कुमार के साथ काम करने का एवं संसदीय व सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है, जिसका उपयोग वे दल को आगे बढ़ाने और देश भर में जदयू का विस्तार करने में करेंगे। इसके लिए नीतीश कुमार को साधुवाद और नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को संपूर्ण जदयू परिवार की ओर से ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।

You may have missed