PATNA : दीवार गिरने से दो मजदूर जख्मी, शौचालय निर्माण के दौरान हादसा

पटना। राजधानी पटना में निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों पर दीवार गिर गई। वही यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित संत रविदास आश्रम का है, जहां परिसर में शौचालय निर्माण के लिए दीवार से पुरानी ईंट निकालने के दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घायल मजदूरों को ले जाने के लिए सूचना के आधे घंटे बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंची। कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी से मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल, पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित संत रविदास आश्रम परिसर में शौचालय के निर्माण के लिए 5 मजदूर लगे हुए थे। जर्जर दीवार से पुरानी ईंट निकालने के दौरान दीवार ढ़हने से दो मजदूर अंदर दब गए। दोनों मजदूरों को कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस मौके पर मौजूद कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि दो मजदूर कार्य मे लगे हुए थे। दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही मौके पर मौजूद लैंडलॉर्ड संजय कुमार सिंह बताया कि आश्रम परिसर में शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। जर्जर बाउंड्री को तोडकर ईंट निकालने के दौरान हादसा हुआ है, जिसमें दो मजदूर दब गए। मिली जानकारी के मुताबिक, घायल मजदूर चौक थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed