February 15, 2026

big breaking-बाढ़ में कुख्यात भोला सिंह के ठिकानों पर पुलिस का छापा, बड़ी मात्रा में नगदी समेत आपत्तिजनक सामान बरामद

पटना।बाढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडारक के कुख्यात भोला सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की।बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी एवं आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।भोला सिंह बाढ़ के पंडारक का रहने वाला है।कभी मोकामा के विधायक अनंत सिंह का दाहिना हाथ माने जाने वाला कुख्यात भोला सिंह आज अनंत सिंह का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। पंडारक के कुख्यात भोला सिंह एवं उसके भाई मुकेश सिंह के हत्या की साजिश के आरोप में विधायक अनंत सिंह समेत उनके कई लोग लल्लू मुखिया, रणवीर यादव आदि जेल में बंद है।कुख्यात भोला सिंह के बारे में बताया जाता है कि सीबीआई की तरफ से इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है।वर्ष 2012 में भोला सिंह को अंतिम बार वाराणसी में गिरफ्तार किया गया था।

बाढ़ पुलिस को इस छापेमारी के दौरान भोला सिंह के घर से लाखों की नगदी बरामद हुई है।भोला सिंह पर अब तक कार्रवाई के मामले में फिसड्डी साबित होने वाली बाढ़ पुलिस पर कई बार विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने भोला सिंह को संरक्षण देने तक का आरोप लगाया था।

You may have missed