February 11, 2026

कोरोना अपडेट-बिहार में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि,कुल संख्या पहुंची 1088

पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बावजूद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा होता ही जा रहा है।बिहार में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों तथा छात्रों के प्रदेश वापसी के उपरांत कोरोना के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।प्रदेश में कोरोना मरीजों में काफी तेजी से वृद्घि हो रही है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है। इस नए अपडेट के मुताबिक 8 नए मरीजों की पुष्टि की गई है।इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1088 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए सूची के मुताबिक जमुई जिले में 7 मरीज मिले हैं।सभी झाझा के चितोचक के रहने वाले हैं।समस्तीपुर में कोरोना का 1 मरीज मिला है।शेखपुरा में 8 मरीज मिले हैं। पटना में कोरोना के 5 मरीज मिले हैंं जिसमें 4 बीएमपी 14 के जवान है।वही बख्तियारपुर में एक नया मरीज मिला है। औरंगाबाद जिले में 2 और मुंगेर में एक मरीज मिला है।बांका के 17 मरीज मिले है. कटिहार में 3 मरीज मिले हैं। हालांकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ठीक हो जाने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी है।

You may have missed