February 26, 2026

PATNA : निजी होटल से 11 लाख कैश के साथ कोलकाता का युवक गिरफ्तार, पीएम मोदी के आगमन को लेकर चलाया गया अभियान

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर राजधानी में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस चारों ओर मुस्तैद है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना के एसआई नवीन कुमार झा के नेतृत्व में होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एस्टर होटल के कमरा नंबर 205 से एक व्यक्ति को 11 लाख 50000 रुपये के साथ हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम प्रकाश मिश्रा है। जो कोलकाता के रहने वाले हैं। इनके साथ इनके दो स्टाफ को भी थाना लाया गया है। वहीं थानाप्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह आयकर विभाग का मामला है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पैसों के बारे में पूरी जानकारी ली गई है। जिसके बाद उनको जेल भेजा गया है।

You may have missed