January 30, 2026

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती,दिल की बीमारी से ग्रसित

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उन्हें पहले से ही दिल की बीमारी है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। राहत की बात ये है कि उनके कोरोना टेस्ट की कोई बात सामने नहीं आई है। बता दें कि केंद्र के छह मंत्री अब तक कोरोना से संक्रमित हो  चुके हैं, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री होने के साथ ही बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रामविलास पासवान 32 सालों में 11 चुनाव लड़ चुक हैं। इनमें से वह 9 जीते हैं। रामविलास पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं जो अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है। बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी फिलहाल एनडीए के साथ है।कुछ समय पूर्व रामविलास पासवान ने अपने सांसद पुत्र चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सौंप दिया। समझा जाता है कि अब लोजपा के अधिकांश फैसले चिराग पासवान स्वयं करते हैं।

You may have missed