जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर पूछा : नाम में टाईटिल लगा जाति बताने वालों को जातिगत जनगणना से डर क्यों ?

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने जातिगत जनगणना को लेकर वैसे नेताओं पर निशाना साधा है। जो नाम में टाईटिल लगा अपनी जाति बताते हैं।
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने गुरूवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि जो आज जातिगत जनगणना का विरोध कर रहे हैं, वह असल मायने में संविधान और बाबा अंबेडकर के विरोधी हैं। संविधान में सामाजिक और आर्थिक तौर पर पिछड़ों के लिए आरक्षण का प्रावधान है, ना कि आर्थिक तौर पर पिछड़ों के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि नाम में टाईटिल लगा अपनी जाति बताने वालों आपको जातिगत जनगणना से डर क्यों है?

You may have missed