October 29, 2025

PATNA : जेठ ने भावा का किया अपहरण, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, युवती बरामद

बिक्रम। पटना के बिक्रम थाना इलाके में एक जेठ ने अपनी भावा का अपहरण कर लिया। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेठ सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पारिवारिक विवाद का है।
मिली जानकारी के अनुसार बिक्रम थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी रिंकू देवी की पुत्री खुशबू देवी (20 वर्ष) की शादी नौबतपुर थानाक्षेत्र के अंजवा दरियापुर निवासी मुकेश कुमार से 4 महीना पहले शादी हुआ था। शादी के बाद आए दिन ससुराल में खुशबू से ससुराल के लोगों के द्वारा मारपीट एवं झगड़ा झंझट हुआ करता था। जिसके बाद खुशबू देवी की मां रिंकू देवी ने अपनी बच्ची को अपने घर लेकर आ गई। घर ले आने के बाद लगातार ससुराल पक्ष के तरफ से धमकी और जान से मारने की बात कही जा रही थी। इस बीच शुक्रवार की देर शाम जब खुशबू देवी अपने घर से बाहर कुछ काम के लिए निकली तभी कुछ लोगों ने खुशबू देवी का जबरन अपहरण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मां ने बिक्रम थाना को सूचना दिया। लिखित आवेदन देते हुए बताया कि ससुराल के लोगों के द्वारा ही मेरी बच्ची का अपहरण किया गया है। जिसमें उन्होंने महिला के भैसुर सनी और मनी कुमार के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात बताइ। मामला प्रकाश में आते ही विक्रम पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद नौबतपुर थाना क्षेत्र के अंजवा दरियापुर गांव में छापेमारी की, जहां मौके से दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही महिला को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल विक्रम पुलिस ने आरोपी दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बिक्रम थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बिक्रम थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी रिंकू देवी के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था की उनकी शादीशुदा बच्ची खुशबू देवी जब घर से बाहर शौच करने गयी थी तब ही ससुराल के जेठ सनी और मनी ने अपहरण कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी की, जहां मौके से खुशबू देवी को बरामद कर लिया है। साथ ही दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है और लड़की का 164 का बयान दर्ज कराया गया है।

You may have missed