लोकसभा के नतीजों के बाद जदयू का बड़ा इशारा, विजय चौधरी बोले- हम एनडीए के साथ, 2025 में नीतीश ही सीएम
पटना। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। साथ ही कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश सहित बिहार मे एनडीए की जीत हुई है। इसके लिए पार्टी के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी को बधाई देते है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 का संकेत भी मिल गया है। उस वक्त भी नीतीश ही सीएम रहेंगे। साथ ही एनडीए के साथ भी बने रहेंगे। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आपके माध्यम से जो नतीजे आए हैं। इसके लिए बिहार की जनता का आभार है। अच्छे नतीजे आए हैं। मुख्यमंत्री के प्रति जनता ने विश्वास किया है। उसके लिए बधाई। परिणाम जो आए, जो जीत का लक्ष्य था। उसमें कमी आई है। बहुत ज्यादा जो हमलोगो ने सोचा था वैसे नतीजे नहीं आए हैं। कुछ सीट नहीं जीते। इसका मलाल हुआ है। परिस्थितियां ठीक नहीं थी। कोई लोगों के मन में बात थी, जिससे चार सीट नहीं जीत पाए।
2005 से नीतीश कुमार को मिल रहा जनता का विश्वास
बिहार के नतीजे कुछ चीजों की तरफ संदेश देती है। संख्या बल के साथ जनता ने जो भरोसा दिया है। वो देख रहे हैं। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने महागठबंधन को छोड़ कर एनडीए मे जाना पसंद किया। एनडीए मे बीजेपी के साथ बिहार की जनता की मौलिक और पुरानी पसंद है। 2005 से जनता का विश्वास मिला था। चुनाव के नतीजे से साफ है कि जनता ने परिणामों पर मुहर लगाई है।
लोगों का समर्थन मिला है
आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता आज भी बरकरार है। ये भी साफ हो गया है। नीतीश कुमार के साथ जनता का जो लगाव है। वो बना हुआ है। लोग किस तरह की बातें कर रहे हैं। सर्वें मे भी सबसे कम हम को दिखाया गया। आज भी बिहार की जनता नीतीश कुमार के विकास को मानती है। अगर नतीजे को देखिए जो हमारे पड़ोसी राज्यों को देखे तो बिहार मे अच्छा मिला है। प्रधानमंत्री के कार्यो के साथ साथ मुख्यमंत्री के विकास के कार्यो से पहुंच मिली। कई राज्यों की अपेक्षा अधिक समर्थन मिला है।
नीतीश कुमार की विश्वसनीयता 20 साल के बाद भी कायम
एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि छह महीने के बाद विधान सभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भी शुभ संकेत है। नीतीश कुमार के कार्यों की चर्चा सभी जगह होती है। 2024 के नतीजों ने 2025 के परिणाम को तय कर दिया है। जनता ने जो भरोसा किया। उसका अभिनंदन है। आने वाले समय मे एनडीए का भविष्य उज्ज्वल है। बहुत बड़ी बात है। बीस वर्ष शासन के हुए हैं। नीतीश कुमार का कहीं भी एंटीइनकमबैंसी फेक्टर नहीं दिखा है। नीतीश कुमार के काम और विकास को सभी ने सराहा है। हमारे नेता की विश्वसनीयता बीस साल के बाद आज भी बनी हुई है।
नीतीश कुमार एनडीए में हैं, एनडीए में ही रहेंगे
नीतीश कुमार को ऑफर की चर्चा पर विजय चौधरी ने कहा कि हमलोगो के पास सच्चाई आती है। ये सब भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है हम एनडीए के साथ है। मंत्रीमंडल मे शामिल होने पर कहा कि ये मुख्यमंत्री का निर्णय है। हम एनडीए मे हैं और एनडीए में ही रहेंगे। भले कोई कहता है कहीं चले जाए, लेकिन हमारे नेता वसूलों से समझौता नहीं करते हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ,विशेष पैकेज मिलने चाहिए।


