December 8, 2025

जदयू सांसद ललन सिंह ने कहा तेजस्वी यादव को लेकर हो गई थी बड़ी भूल

पटना।जदयू सांसद ललन सिंह ने आज स्वीकार कर लिया के महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाना एक बड़ी भूल थी।हालांकि इसी प्रकार महागठबंधन के टूटने के समय राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी स्वीकार किया था की नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना उनकी भी बड़ी भूल थी।खैर जो भी हो मगर जदयू सांसद ललन सिंह ने आज पार्टी के वर्चुअल सम्मेलन में यह कह कर पार्टी के नेताओं को भी चौंका दिया।हालांकि नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने के बाद ही तेजस्वी यादव का पॉलीटिकल ग्राफ मजबूत हो गया था। तेजस्वी यादव वर्ष 2015 में पहली बार विधायक बने,साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली थी।2017 में महागठबंधन के टूट जाने के बाद बिहार में सीएम नीतीश कुमार के समक्ष नेता प्रतिपक्ष के रूप में ढाई वर्षों से डटे हुए हैं। आज जदयू के वर्चुअल सम्मेलन में वार्ता के क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा लालू-राबड़ी के शासनकाल को लेकर जदयू के बड़े नेताओं,खासतौर पर सांसद ललन सिंह ने जमकर निशाना साधा।मगर कहते-कहते उन्होंने यह भी कह दिया कि तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाना एक बड़ी भूल थी। हालांकि सांसद ललन सिंह ने सम्मेलन के दौरान तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा की तेजस्वी यादव लंबा चौड़ा भाषण देते हैं।मगर जब भी बिहार की जनता को उनकी जरूरत होती है वह कहीं और फरार हो जाते हैं।जदयू सांसद ललन सिंह ने लालू प्रसाद तथा राबड़ी देवी के कार्यकाल को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लालू यादव तथा उनके परिवार ने आज तक बिहार के लिए कोई काम नहीं किया है।गरीबों का हक हक गए,यहां तक की उनके शासनकाल में हरियाणा से चारा स्कूटर पर बिहार आता था।जदयू सांसद ने कहा कि लालू यादव अपने शासनकाल में जिलों में घूम घूम कर मकान देखते थे और जिसका भी मकान पसंद आता था उसे ले लेते थे।उन्होंने कहा कि टिकट के बदले में संपत्ति लेने के कई मामले लालू प्रसाद एवं उनके परिवार से जुड़े हुए हैं।सम्मेलन में जदयू सांसद ने तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाने को लेकर कहा कि यह एक बड़ी भूल थी। अगर उस समय तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता आज हम खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं समझते। कहा जाता है कि जदयू सांसद ललन सिंह हमेशा गंभीर तथ्य ही सामने रखते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट में जब तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री थे।उस समय सांसद ललन सिंह भी सिंचाई मंत्री के पद पर सुशोभित थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से हारने के बाद नीतीश कुमार ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में बतौर सिंचाई मंत्री शामिल किया था।

You may have missed