बिहार एमएलसी चुनाव : जदयू ने जारी की 2 उम्मीदवारों के नाम की सूचि, रविंद्र सिंह और अफाक अहमद को मिला टिकट

पटना। जनता दल यूनाइटेड ने विधान परिषद के लिए अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जेडीयू ने अफाक अहमद और रविंद्र सिंह के उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि रविंद्र सिंह और अफाक अहमद विधान परिषद के उम्मीदवार होंगे। जानकारी के अनुसार, आफाक अहमद वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव हैं और जेडीयू राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी हैं। वहीं, रविन्द्र सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। शुरुआती दौर से ही वह दल से पूरी निष्ठा से जुड़े रहे हैं। राजद के तीन उम्मीदवार मुन्नी रजक, युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब और अशोक कुमार पांडेय ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन किया। वहीं भाजपा के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होनी शेष है।
