विपक्षी एकता पर सीएम नीतीश को एक और बड़ा झटका, नागालैंड में जदयू विधायक ने सरकार को समर्थन देने का किया ऐलान

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर भाजपा विरोधी अभियान में विपक्षी एकजुटता की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के विधायक ने भाजपा के समर्थन वाली सरकार को साथ देने का ऐलान किया है। नीतीश की पार्टी में इसे एक तरह से बड़ी टूट के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, पिछले सप्ताह ही नागालैंड में आए विधानसभा चुनाव परिणाम में जदयू ने 1 सीट पर चुनाव जीतने में सफलता पाई। जनता दल यूनाइटेड ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट पर कामयाबी हासिल की है। नागालैंड के त्सेमिन्यु विधानसभा क्षेत्र से जदयू के ज्वेंगा सेब ने जीत हासिल की है। हालांकि चुनाव परिणाम के बाद अब नागालैंड में सभी दलों ने (एनडीपीपी) को समर्थन करने का ऐलान किया है। यानी जदयू ने भी मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की पार्टी को समर्थन किया किया है। एनडीपीपी ने चुनाव भाजपा के साथ लड़ा। चुनाव परिणाम के बाद जहाँ एनडीपीपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा 12, जदयू 1, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 2, नागा पीपल्स फ्रंट 2, नेशनल पीपुल्स पार्टी 5, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 7 और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) 2 सीटों पर जीतने में सफल रही। अब नागालैंड में रोचक स्थिति यह है कि यहां कोई विपक्ष नहीं होगा। चुनाव लड़ने वाली सभी पार्टियां सरकार में शामिल होंगी जिसमें जदयू भी शामिल है। एनडीपीपी के साथ बीजेपी का चुनाव से पहले का गठबंधन था। राज्य के सभी दलों ने मुख्यमंत्री रियो के नेतृत्व वाले गठबंधन को अपना समर्थन पत्र दिया है। ऐसे जदयू का एनडीपीपी नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन देना एक बड़ा चौंकाने वाला फैसला रहा है। चुकी एनडीपीपी का भाजपा के साथ चुनाव पूर्व का साथ था और चुनाव परिणाम के बाद जदयू ने भी समर्थन का ऐलान किया है।सरकार को सभी दलों का समर्थन के बाद अब नागालैंड में नहीं होगा कोई विपक्ष
इसके पहले जनता दल (यूनाइटेड) ने नागालैंड के लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने 14वीं नागालैंड विधान सभा के चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान किया था। वही जदयू विधायक ज्वेंगा सेब ने कहा कि हालांकि, जदयू अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाना जारी रखेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की ओर से कहा गया कि जदयू सहित सभी दलों के विधायक उनकी सरकार को समर्थन कर रहे हैं और राज्य को कोई भी विपक्ष नहीं है। नागालैंड में जदयू का यह निर्णय एक प्रकार से चौंकाने वाला भी है। जहाँ बिहार सहित राष्ट्रीय स्तर पर जदयू प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भाजपा विरोधी विपक्षी एकजुटता की बात करते हैं। वहीं अब नागालैंड में उनकी पार्टी के विधायक ने भाजपा वाली एनडीपीपी सरकार को समर्थन कर अलग किस्म का संकेत दे दिया है।

About Post Author

You may have missed