BIHAR : JDU चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कोरोना संकट के दौरान फ्री टेली कंसल्टेशन हेतु जारी की 41 डॉक्टरों की सूची

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार सिंह (उत्तर बिहार) एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह (दक्षिण बिहार) ने 41 डॉक्टरों की सूची जारी की है, जो कोरोना काल में लोगों को फ्री टेली कंसल्टेशन देंगे। इनमें उत्तरी बिहार चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा 24, जबकि दक्षिणी बिहार चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा 17 डॉक्टरों के नाम दिए गए हैं, जो अलग-अलग समय पर लोगों को मोबाइल कॉल करने पर नि:शुल्क परामर्श देंगे। कोरोना मरीजों के साथ ही अन्य रोगों के मरीज भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
उत्तर बिहार चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह द्वारा जारी की गई सूची में शामिल डॉक्टर और उनके मोबाइन नंबर इस प्रकार हैं-
डॉ. अशोक कुमार (9431094835), डॉ. प्रकाश सिन्हा (9431062640), डॉ. अमरेश कुमार (8084933932), डॉ. मयंक कुमार (7903092963), डॉ. राजीव रंजन सिन्हा (9973516032), डॉ. राजकुमार प्रसाद (9546783429), डॉ. संतोष कुमार (9386380022), डॉ. समीर कुमार (9308332471), डॉ. रामपुकार चौधरी (7903982574), डॉ. शशि शेखर (8210937143), डॉ. शेखर कुमार (9264499643), डॉ. अमित कुमार (9835436009), डॉ. रजनीकांत (9470589651), डॉ. राजीव बाबू सिंह (7488601077), डॉ. अनिल सिंह (9431047874), (16). डॉ. सीपी सिंह (9810809048), डॉ. संजय (9431022328), डॉ. टीके मुखर्जी (9973023066), डॉ. आशीष कुमार (7488232042), डॉ. उदय कुमार (9262813220), डॉ. राकेश कुमार (7060017170), डॉ. अमित सिंह (8292232637), डॉ. अखिलेश कुमार सिंह (9931038382) एवं डॉ. अनिल कुमार सिंह (9835020703)।
ध्यातव्य है कि ये सभी जेनरल प्रेक्टिसनर हैं और इनमें क्रम संख्या 1 से 8 तक के डॉक्टर सुबह 10 बजे से 2 बजे दिन तक, क्रम संख्या 9 से 16 तक के डॉक्टर दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक और क्रम संख्या 17 से 24 तक के डॉक्टर शाम 6 बजे रात के 10 बजे तक टेली कंसल्टेशन हेतु उपलब्ध रहेंगे।
दक्षिण बिहार चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह द्वारा जारी सूची में शामिल डॉक्टरों के नाम, उनके मोबाइल नंबर, विभाग और समय इस प्रकार हैं-
डॉ. सुनील कुमार सिंह (9334157640), नेत्र विशेषज्ञ, सुबह 10 बजे से 12 बजे दिन तक, डॉ. नागेन्द्र प्रसाद (9934315423), नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. रवि रंजन (9431433137), नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. नीतेश (9006207188), आॅर्थो, शाम 4 से 6 बजे तक, डॉ. विनय (9771753372), जीपी, सुबह 8 से 10 बजे तक, डॉ. एमएम जाफरी (8002282528), मेडिसिन, शाम 4 से 6 बजे तक, डॉ. मेजर एसके सिंह (9199777645), जीपी, दिन के 2 से 4 बजे तक, डॉ. आभा रानी (8789154200), गायनोकॉलोजी, शाम 5 से 8 बजे तक, डॉ. अविनाश (9431430179), मेडिसिन, शाम 5 से 8 बजे तक, डॉ. भरत सिंह (9334211644), आर्थो, शाम 5 बजे से 8 बजे तक, डॉ. आलोक (9102222224), डेंटिस्ट, डॉ. संजय (9334331889), डेंटिस्ट, दिन के 12 बजे से 2 बजे तक, डॉ. अजित प्रधान (9334763500), डॉ. अमिताभ (9973433051), कार्डियो, शाम 5 बजे से 7 बजे तक, डॉ. दीपक (9431456999), गेस्ट्रो, शाम 7 से 9 बजे तक, डॉ. कंचन (8084440000), जीपी, दोपहर 12 से 2 बजे तक, डॉ. मंटू (9430816555), मेडिसिन, शाम 5 से 8 बजे तक।
बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि कोरोना काल में हमारी पार्टी जनता के साथ खड़ी है। घोर संकट की इस घड़ी में जदयू लोगों की हरसंभव सहायता को तत्पर है।
