जदयू के पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने थामा राजद का दामन, पार्टी में शामिल होने पर तेजस्वी ने कही ये बात

पटना । जदयू के पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह मंगलवार को राजद में शामिल हो गए है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शाहाबाद की जनता अब राजद के समर्थन में है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हित को लेकर कोई काम नहीं कर रही।

बिहार के किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा, जिससे फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का अनाज आज भी बिचौलिये के पास जा रहा है। पार्टी में शामिल होने के बाद जदयू के पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह ने राजद जिंदाबाद की जगह जदयू जिन्दाबाद के नारे लगा दिए।
वहीं तेजस्वी यादव ने जदयू पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह के राजद में आने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र और मजबूत होगी। राजद के सभी जाति व धर्म के लोगों के साथ मिलकर काम कर रही है।
लेकिन विरोधी राजद पर जाति धर्म विशेष के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हैं। राजद की कोशिश है कि सभी लोगों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि हम सच बोलते हैं, कुछ लोग झूठ बोलते हैं। कुछ लोग तोड़ने की कोशिश करते हैं।
प्रदेश की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार चाहिए। प्रदेश में यूरिया की कमी है, पुलिस को यूरिया बेचने वाले जगह पर खड़ा रखना पड़ रहा है। प्रदेश में अपराध और लूट की घटनाएं बढ़ चुकी है। बिहार में आपदा पीड़ितों को मदद करने के लिए सरकार के पास राशि नहीं है।