कोरोना इफेक्ट-जरूरतमंदों के लिए भोजन पकाने से लेकर बांटने तक का काम खुद कर रहे हैं वार्ड पार्षद रजनीकांत
पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच पटना नगर निगम के वार्ड 25 के पार्षद रजनीकांत सिंह के द्वारा लगातार 15 दिनों से गरीबों तथा जरूरतमंदों के बीच भोज्य सामग्री बांटने का अभियान चलाया जा रहा है।वार्ड पार्षद रजनीकांत के नेतृत्व में उनके समर्थकों के द्वारा बनी बनाई भोजन की लगभग 300 पैकेट तथा कुछ स्थानों पर कच्चा राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।वार्ड पार्षद के द्वारा अपने वार्ड में वितरण के उपरांत बचे हुए फूड पैकेट्स व सामग्रियों को अन्य वार्डों के स्लम एरिया में भी जाकर बाटा जा रहा है।इस संबंध में वार्ड पार्षद रजनीकांत ने बताया कि सेवा का भाव सिर्फ अपने वार्ड तक सीमित रखना ओछी मानसिकता का परिचायक है।इसलिए हम लोगों को जहां भी जानकारी मिल रही हैं कि,वहां भोजन के अभाव में लोगों को तकलीफ है।वहां हम लोग आगे बढ़कर मदद पहुंचा रहे हैं।खास बात तो यह है कि वार्ड पार्षद रजनीकांत वितरण की जाने वाले भोजन को पकाते भी खुद हैं।भोजन पकाने के उपरांत उसकी पैकिंग प्रसाद वितरण तक वार्ड पार्षद अपने करीबी लोगों के साथ खुद मौजूद रहते हैं।वार्ड 25 के पार्षद रजनीकांत के राहत अभियान की चर्चा शहर के विभिन्न हिस्सों में हो रही है। पार्षद रजनीकांत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पटना नगर निगम वार्ड 25 के अपने युवा साथियों के साथ अपने वार्ड के मोहल्लो नागेश्वर कॉलोनी,पी एन टी कॉलोनी, बाबा लॉज,सिद्धार्था इन गल्ली,राय जी गली ,मैहर पथ जैसे जगह पर सभी जरूरतमंद गरीबों को आटा, चावल, दाल, आलू, सत्तू, तेल ,दूध बिस्किट जैसे चीजों का वितरण किया जा रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में रहने वाले वैसे गरीब छात्र तथा फुटपाथ पर जीवन बसर करने वाले लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है।वितरण के दौरान सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन तथा सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का ख्याल रखा जा रहा है।उन्होंने बताया कि अच्छी सामग्रियों से चावल तथा सब्जी तैयार की जाती है।उन्होंने कहा कि जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक आगे भी वितरण किया जाएगा।इस अवसर पर वार्ड पार्षद रजनीकांत,कुणाल यादव,रोहन यादव प्रतीक यादव,अजय कुमार,संजित सिन्हा, साकेत कुमार,नरेंद्र कुमार,आदित्य मनीष, रोशन कुमार,मोहित मिश्रा,आलोक कुमार कोमल कुमार तथा कार्तिकेय ने अभियान में भागीदारी दिया


