पटना में मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम रद्द, सीएम के खराब स्वास्थ्य के कारण लिया गया फैसला

पटना। राजधानी पटना में सोमवार को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। विभाग से सामने आई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं और उनकी तबीयत में भी सुधार नहीं हुआ इस कारण इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खराब सेहत का असर सरकारी कामकाज पर पड़ रहा है। खराब सेहत की वजह से जनता दरबार को कैंसिल कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में आज शामिल नहीं हो सकेंगे। इसे रद्द कर दिया गया है। कैबिनेट सचिवालय ने जनता दरबार बुलाए जाने को लेकर सभी डीएम को चिट्ठी लिख दी थी। कैबिनेट सचिवालय में तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं होने की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री पिछले डेढ़ महीने से जनता के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पिछला जनता दरबार 16 अक्टूबर 2023 को हुआ था। अक्टूबर महीने के तीसरी सोमवारी को यह हुआ था। 48 दिन के बाद आज जनता का दरबार कार्यक्रम को बुलाया गया था। कैबिनेट सचिवालय ने जनता दरबार बुलाए जाने को लेकर 30 नवंबर को 2023 को सभी डीएम को आदेश दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने के बाद उनके सभी कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से रद्द है। इसके बावजूद मंत्रिमंडल विभाग की ओर से आज जनता दरबार लगाने का पत्र जारी किया गया है। इसको लेकर संबंधित सभी विभागों को जनता दरबार की तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया है। लेकिन जिस तरह से कम कल यानी 3 दिसंबर को प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह में शामिल नहीं हुए थे। सोमवार के जनता दरबार में गृह विभाग, भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवम भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।

About Post Author

You may have missed