बाढ़: जापलो ने सीएम नीतीश का निकाला अर्थी जुलूस

बाढ़। जन अधिकार पार्टी लो बाढ़ संगठन इकाई द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध, किसानों की धान खरीदी नहीं होने, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, धमकी देने वाले आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी जुलुस  निकाला। अर्थी जुलूस का नेतृत्व जापलो के जिलाध्यक्ष प्रो. श्यामदेव सिंह चौहान ने किया। अर्थी जुलूस को संबोधित करते हुए युवा शक्ति अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि जिस तरह से बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, आए दिन रोज व्यवसायियों की हत्या हो रही है , किसानों की धान क्रय शुरू नहीं हुआ है, महिलाओं एवं लड़कियों के साथ आए दिन बलात्कार, सामुहिक दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है। उससे ये साबित होता है कि सीएम नीतीश कुमार को बिहार की जनता, किसानों, महिलाओं, नौजवानों, बेरोजगारों की चिंता नहीं है, उन्हें बस अपनी कुर्सी की चिंता रह गई है। बिहार में हाहाकार मचा है और मुख्यमंत्री जी दिल्ली में गठबंधन की गांठ बांधने में व्यस्त हैं और विपक्ष जात का गठबंधन में मशगूल है। ऐसे में जन अधिकार पार्टी और बिहार की जनता मान चुकी है कि अब नीतीश कुमार की राजनैतिक स्वर्गवास हो चुका है। इसलिए जन अधिकार पार्टी लो बाढ़ संगठन इकाई ने बाढ़ के जगन्नाथन स्कूल से बाढ़ अनुमंडल अस्पताल चौक तक अर्थी जुलुस निकाला और अस्पताल चौक पर ही मुख्यमंत्री के अर्थी को मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया। जुलुस में किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुमार सुनील कुवंर, युवा परिषद पंडारक प्रखंड अध्यक्ष हरिकांत कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव, राम चन्द्र प्रसाद, प्रो विजय नारायण सिंह, पंडारक प्रंखंड अध्यक्ष बालाजी, अथमलगोला प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शकील, नगर अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, युवा शक्ति घोसवरी प्रखंड अध्यक्ष शिवजी यादव, सतीश कुमार, रंधीर कुमार यादव, संधीर कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, शिक्षक प्रकोष्ठ नीरज कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजय पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed