प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 से फिर से होगी बारिश, 2 दिन तक सामान्य रहेगा मौसम

पटना। पटना सहित राज्य के क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ शनिवार यानी आज दस्तक देने वाला है। यह हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में दस्तक देगा। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। बिहार में भी हवा के रुख में बदलाव होने की संभावना है। उत्तरी पछुआ हवा की बजाय दक्षिणी पूर्वी हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के उत्पन्न होने से 21 और 22 फरवरी को पटना समेत दक्षिण बिहार में कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं उत्तरी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। पटना में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन भर धूप खिली रहेगी। पटना का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया जो गुरुवार की अपेक्षा 1.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा जो गुरुवार के मुकाबले 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में घने स्तर का कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है। जिसमें पटना भोजपुर बक्सर कैमूर रोहतास औरंगाबाद अरवल जहानाबाद गया नवादा शेखपुरा नालंदा लखीसराय बेगूसराय जमुई बांका मुंगेर भागलपुर खगड़िया सहरसा मधेपुरा पूर्णिया कटिहार अररिया सुपौल और किशनगंज शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed