बीजेपी इंडिया गठबंधन से घबराई हुई, इस कारण वह चुनाव में भारत का मुद्दा बना रही : लालू यादव

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह पार्टी निराश है। उन्होंने इंडिया महागठबंधन को लेकर उठाए जा रहे सवालों और देश का नाम इंडिया या भारत कहे जाने के मुद्दे पर भी जमकर घेरा। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण समस्या का हल ढूंढ लेंगे… उनसे बड़ा कोई नहीं है। ‘भारत’ और ‘इंडिया’ नाम पर चल रहे विवाद को लेकर पक्ष व विपक्ष आमने सामने हैं। आईएडीआईए गठबंधन के नेता ‘भारत’ नाम को लेकर भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मीडिया के साथ बातचीत में लालू ने यह भी कहा कि बीजेपी गठबंधन की वजह घबराई हुई है। वह चुनाव के लिए कोई भी मुद्दा बनाने प्रयास कर रही है। इसके अलावा, सनातन धर्म विवाद पर बोलते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि भगवान सबसे ऊपर हैं और भगवान कृष्ण इस समस्या का समाधान ढूंढेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को ‘सनातन धर्म’ मुद्दे पर राहुल गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान को पांच दिन हो गए हैं, लेकिन राहुल गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव चुप हैं। आखिर वे कब बोलेंगे?
सनातन धर्म को लेकर खड़ा हुआ विवाद
इसके साथ गिरिराज ने यह भी कहा कि राहुल, नीतीश और लालू अगर जनता से माफी नहीं मांगेंगे तो देश और बिहार का सनातन उन्हें माफ नहीं करेगा। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म’ पर टिप्पणी ने देश भर में विवाद खड़ा कर दिया है। उदयनिधि स्टालिन आईएएनडीआई गठबंधन का हिस्सा हैं। इसलिए भाजपा बार बार विपक्ष से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग कर रही है।
