काराकाट में इंडिया को बढ़त: राजाराम सिंह 22603 वोटो से आगे, उपेंद्र कुशवाहा पिछड़े, पवन ने डुबाया

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज सुबह से मतगणना हो रही है। देश की 545 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड बन रहा तो एक बार फिर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं अगर बात बिहार की की जाए तो बिहार की 40 लोकसभा सीटों की रुझान के अनुसार 30 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं 8 सीट पर इंडिया गठबंधन शुरूआती रुझान में आगे चल रही है। वही बात करें बिहार के सबसे हॉट सीट काराकाट लोक सभा सीट की तो चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए नवीन आंकड़ों के अनुसार अब तक प्राप्त रुझानों में इंडिया गठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा 22603 वोटो से आगे चल रहे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा है जिन्हें अब तक 62006 वोट मिले हैं। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह तीसरे नंबर पर बने हुए हैं जिन्हें अब तक 55773 वोट मिले हुए हैं और वह 28836 वोटो से पीछे चल रहे हैं।

बिहार में लेफ्ट का दो दशक का सूखा समाप्त होने के आसार
बिहार में वाम दलों का करीब दो दशक का सूखा खत्म होने के आसार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वाम दल अपना खाता खोल सकते हैं। सीपीआई माले काराकाट और आरा सीट पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई के अवधेश राय भी बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि साल 1999 के बाद बिहार में लेफ्ट पार्टियां लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।
काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को ले डूबे पवन सिंह
बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को भारी नुकसान हुआ है। सीपीआई माले के राजाराम सिंह कुशवाहा करीब 18 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उपेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी मुकाबले में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। पवन के आने से एनडीए के वोटबैंक में सेंधमारी हुई है।