September 10, 2026

PATNA : टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पूर्वायोजन

पटना। टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पूर्वायोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें सभी बच्चो ने पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। बच्चों ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों जैसे- अतिक्ष राज ने गांधीजी, अन्वि ने रानी लक्ष्मीबाई, प्रियांशु ने भीमराव, आहिल खान ने भगत सिंह, अम्बिका ने इंदिरा गांधी, गरिमा ने भारत माता, अलीना अहमद ने बेगम हजरात महल, सक्षम चौधरी ने भारतीय सैनिक और पियूष ने चंद्रशेखर आजाद की वेश-भूषा धारण कर उन सभी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राजीव भार्गव ने बच्चों की सराहना करते हुए सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रयोजन का उद्देश्य बच्चों के बीच स्वतंत्रता से जुड़े लोगों एवं देश के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करना था।

You may have missed