September 16, 2025

PATNA : रिक्शा चालक ने बुजुर्ग महिला के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। राजधानी पटना से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बताते चले की पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ गंदी हरकत करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वही बताया जा रहा है की जिनमे एक अपराधी रिक्शा चलाता है। रिक्शा चालक के छेड़खानी के बाद बुजुर्ग महिला ने इनके खिलाफ पीरबोहर पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। वही पुलिस ने महिला के आवेदन पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिर उसके बाद सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी मुताबिक यह घटना राजधानी पटना के पीरबहोर इलाके का है। जहां एक वृद्ध महिला के साथ गंदी हरकत करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीरबहोर थानेदार के अनुसार गिरफ्तार किए गए अपराधियों में वीरेंद्र सहनी मुजफ्फरपुर और संजय साव एक्जीविशन रोड के रहने वाला है। आरोपी वीरेंद्र साहनी कोर्ट परिसर पटना के बगल में स्थित जुबली हाल में रहता है और शहर में रिक्शा चलाता है। दोनों अपराधियों ने कुछ समय पहले ही एक वृद्ध महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाने जाकर केस दर्ज कराया था।

You may have missed