कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बढ़ी चिंता, नए मिले फंगस में पाए गए TB के लक्षण

भारत। कोरोना से ठीक हुए लोगों में एक नया फंगस सामने आने की खबर से केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक चिकित्सकीय भाषा में इसे एस्पर्गिलस आस्टियोमाइअलाइटिस कहा जाता हैं। बताया जा रहा हैं कि इसे यह बेहद दुर्लभ किस्म के फंगस हैं। यह कोरोना पीड़ितों के मुंह या फेफड़ों में रीढ़ की हड्डी में होने वाली TB जैसे लक्षण पैदा करने वाला दिख रहा हैं।

एक रिपोर्ट की माने तो पुणे में पिछले तीन महीने में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले वाले चार मरीजों में इस नए फंगस के लक्षण मिले हैं, जिसने चिकित्सा जगत को चिंता में डाल दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि 66 साल के एक मरीज को कोरोना संक्रमण से ठीक होने के एक महीने बाद हल्के बुखार और बेहद गंभीर तेज दर्द वाले कमर दर्द की शिकायत शुरू हुई।

हालाकि कहा जा रहा हैं की यह चारों मरीज गंभीर कोरोना संक्रमण से जूझे थे और उस दौरान निमोनिया के साथ साथ  अन्य संबंधित जटिलताओं के इलाज के लिए उन्हें बड़े पैमाने पर स्टेरॉयड्स दिए गए थे। उन्होंने कहा, कोर्टिकोस्टेरॉयड्स के लंबे समय तक उपयोग से अन्य संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि यह बीमारी के इलाज और उपयोग की जा रही अन्य दवाइयों पर भी निर्भर करता है।

You may have missed