मुख्यमंत्री नीतीश ने 18 विभागों के 106 योजनाओं का किया उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सहित 10 विभागों के मंत्री भी रहे मौजूद

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भवन निर्माण विभाग व बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों के 1340.46 करोड़ रूपये की 106 योजनाओं का उद्घाटन किया। वही 1189.87 करोड़ रूपये की 83 योजनाओं का भी शिलान्यास किया। वही एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शाम के साढ़े चार बजे शिलान्यास और उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वही इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री अशोक चौधरी सहित 10 विभागों के मंत्री भी मौजूद रहे। भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश ने बधाई दिया कहा कि भवन निर्माण विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। वही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भवन बने उसका मेंटेनेंस बहुत जरूरी है। मेंटेंनेस के लिए यदि अलग से बहाली करनी पड़े तो जल्द किया जाए। वही उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पुरानी चीजों को कुछ लोग खत्म करने के चक्कर में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बापू टावर के बनने में देरी हो रही है। काम में तेजी लाने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। वही भवन के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश CM ने दिया। वही उन्होंने कहा कि बापू टावर बना रहेगा तो हटाने में दिक्कत ना किसी को होगी आज कल जान रहे है ना कैसा चल रहा सरकार वो तो सब पूरानी चीजों को खत्मे करने के चक्कर में है। राजधनी पटना में हम बापू टावर बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एपीजे अब्दूल कलाम साइंस सिटी का भी काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वही कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को उन्होंने काम में तेजी लाने की बात कही।

About Post Author