October 16, 2026

जमुई में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर के पास फेंका

जमुई। बिहार के जमुई जिलें में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। बता दे की अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। वही यह ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है। जहां सिर में गोली मारकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है। वही यह पूरी वारदात जमुई जिला अंतर्गत टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव का है। जहां हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही हत्या के बाद शव को बदमाशों ने अचहरी नहर के पास फेंक दिया। जहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद शमीम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed